फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers will reach to show gratitude by riding on three hundred tractors

तीन सौ ट्रैक्टरों पर सवार होकर आभार जताने पहुंचेंगे किसान

Wed, 01 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers will reach to show gratitude by riding on three hundred tractors
छुटमलपुर। माता शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय शिलान्यास के अवसर पर सहारनपुर के पुवांरका में आ रहे देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के को सफल बनाने के लिए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने ताकत लगा दी है। उन्होंने दावा किया है कि क्षेत्र के किसान तीन सौ ट्रैक्टरों पर सवार होकर कृषि कानून की वापसी पर प्रधानमंत्री का आभार जताने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शेरपुर खानाजादपुर, बिहारीगढ़, फतेहपुर, खुशहालीपुर, बादशाहपुर, सतपुरा, कालूवाला, जहानपुर, तोता टांडा आदि में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा साहब सिंह पुंडीर एवं मुजफ्फराबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। साहब सिंह पुंडीर ने बताया कि कृषि कानूनों की वापसी पर प्रधानमंत्री का आभार जताने के लिए तीन सौ ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां वे धान खरीद सहित अपनी अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन भी गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। उन्होंने बताया सभी ट्रैक्टर फतेहपुर कलसिया मार्ग पर स्थित बरौली में एकत्र होकर वहां से कार्यक्रम स्थल के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed