फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers were arrested, the administration's Well

किसानों की गिरफ्तारी हुई, तो प्रशासन की खैर नहीं

Wed, 13 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 13 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers were arrested, the administration's Well
Farmers protest in People - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के लखनौती में ट्रांसफार्मर प्रकरण में चार दिन से सिकंदरपुर बिजलीघर पर चल रहा भाकियू का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। नगरपालिका गंगोह चेयरमैन ने भी किसानों के बीच पहुंच कर उन्हें सर्मथन देने की घोषणा की।
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को लखनौती बिजलीघर से पांच एमवी का ट्रांसफार्मर ले जाने के प्रकरण में दस नामजद समेत पचास किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद यह मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है।
विज्ञापन


पहले दिन जहां भाजपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, बसपा नेता और पूर्व विधायक महीपाल माजरा किसानों के बीच उन्हें सर्मथन देने का एलान कर चुके हैं वहीं मंगलवार को नगरपालिका गंगोह चेयरमैन काजी नोमान मसूद भी किसानों के बीच उन्हें सर्मथन देने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को पूरा करने की बजाय प्रशासन हठधर्मिता दिखा रहा है। उन्होंने प्रशासन द्वारा किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यदि किसी किसान को गिरफ्तार किया गया तो वे प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। इस मौके पर माजिद, अंग्रेज, महबूब अली, ओमपाल, पहल सिंह सैनी, तेजपाल सिंह, इंद्र सिंह, वकील, दीपक चौधरी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed