{"_id":"653eb51b0760a7edf7091deb","slug":"farmers-wait-for-saplings-becomes-longer-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-12194-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र नहीं हुआ तैयार, पौध के लिए लंबा हुआ किसानों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र नहीं हुआ तैयार, पौध के लिए लंबा हुआ किसानों का इंतजार
विज्ञापन
निर्माणाधीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
सहारनपुर। कंपनी बाग परिसर में बनाए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबिल (फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र) का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते अगेती और उच्च गुणवत्ता युक्त पौध मिलने की आस लगाए किसानों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। इसमें विभिन्न सब्जियों और फलों की पौध तैयार की जाएगी। जिसे किसानों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
जनपद में बड़े स्तर पर विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती होती है। जिले के किसानों को अगेती और उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जियों और फलों के पौधे उपलब्ध कराने के लिए फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र जुलाई 2018 में स्वीकृत हुआ था। इसमें सब्जियों की अगेती और उच्च गुणवत्ता युक्त पौध तैयार कर किसानों को दी जानी है। इससे किसान अगेती सब्जियों की खेती कर उसे बढ़िया भाव पर बाजार में बेचकर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबिल का निर्माण कार्य के अभी तक पूरा नहीं होने से किसानों को इसके लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। इसको लेकर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
- कोकोपिट में तैयार होगी पौध
सेंटर में बिना मिट्टी के सब्जियों की पौध तैयार की जाएगी। जिससे पौध उच्च गुणवत्ता वाली और रोग रहित हो। इसके लिए कोकोपिट, वर्मी कुलाइट और परलाइट का मिश्रण तैयार किया जाएगा। फलों के पौधों को भी पॉली बैग में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
- अगेती सब्जियों की खेती से बढ़ेगा किसानों का मुनाफा
फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में किसानों के लिए सब्जियों की अगेती पौध तैयार की जाएगी। इससे किसान अगेती सब्जियों को बाजार में बेचकर अधिक मुनाफा कमा सकेंगे। सेंटर में गोभी, टमाटर, बैंगन, मिर्च, शिमला मिर्च, लौकी, कद्दू, करेला, खीरा आदि की पौध तैयार होगी। फलों में पपीता, आम, लीची और अमरूद आदि की पौध तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।
- वर्जन
अब तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबिल का निर्माण कार्य करीब आधा ही पूरा हुआ है। शनिवार को लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में विभागीय निदेशक ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। संस्था के अधिकारियों ने तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। - एसके गुप्ता, नोडल अधिकारी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबिल