{"_id":"5f400d488ebc3e3cb354f0b0","slug":"farmers-thronged-police-stations-for-payment-of-arrears-saharanpur-news-mrt4973334178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान को लेकर थानों पर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान को लेकर थानों पर गरजे किसान
विज्ञापन
नागल में धरने को संबोधित करते चौ विनय कुमार
- फोटो : SAHARANPUR
नानौता/नागल (सहारनपुर)। गन्ने का बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसान आंदोलन की राह पर हैं। शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने थानों पर धरने प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार को मांग पत्र भेजकर शीघ्र गन्ने के भुगतान की मांग की।
यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री सैयद अमीर हैदर जैदी व जिला उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान नानौता थाने पर पहुंचे। जहां उन्होंने थाना परिसर में धरना दिया। किसान नेताओं ने कहा कि किसान सहकारी चीनी मिल नानौता पर गन्ना किसानों का 114 करोड़ रुपये व ब्याज बकाया है। प्रदेश सरकार ने किसानों को 14 दिन में बकाया भुगतान ब्याज सहित देने का भी वादा किया गया। जो आज तक पूरा नहीं किया गया। किसान शेरपाल राणा, ओम सिंह, राव मुकर्रम, सुंदर नानौता, सुरेंद्र ठाकुर, अशोक चौहान, ईशा राव, पुनीत चौधरी, मुशाहिद हुसैन, मनदीप पिलखनी, प्रदीप चौधरी आदि ने बिजली विभाग द्वारा बिल जमा कराने के बाद भी किसानों पर बिजली चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखाने का आरोप लगाया। किसानों ने चीनी मिल से पेराई के दौरान निकलने वाली छाई पर रोक लगाने और पुलिस से वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न न करने की मांग की। इस दौरान चीनी मिल के जीएम डा. प्रशांत कुमार थाना परिसर में धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लेते समय किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। धरने की अध्यक्षता जगदीश पहलवान ने की।
नागल। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में किसानों ने नागल थाना गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याएं रखी। उन्होंने कहा कि बजाज शुगर मिल गांगनौली पर करीब 195 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। यूनिट हेड यशराज सिंह ने किसानों के बीच पहुंचकर इसी माह में अगले 15 दिन का गन्ने का भुगतान दिए जाने का आश्वासन दिया। किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सीओ देवबंद रजनीश कुमार उपाध्याय एवं एसडीएम राकेश कुमार को सौंपा। अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार मनमोहन सिंह एवं संचालन योगेंद्र उर्फ पप्पू ने किया। जिलाध्यक्ष चरण सिंह, नरेश स्वामी, मुकेश तोमर, कान सिंह राणा, रणवीर सिंह, राजपाल सिंह, ईश्वर चंद, अरुण राणा, केहर सिंह, संजीव, विनोद खन्ना, सुरेश त्यागी, अनिल राणा आदि रहे।
विज्ञापन
कोतवाली में अंदर जाने से रोकने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़के
गंगोह। गन्ना बकाए भुगतान की मांग को लेकर कोतवाली पर धरना देने पहुंचे किसान और पुलिस के बीच झड़प हो गयी। पुलिस ने किसानों को कोविड-19 का हवाला देकर पांच से अधिक लोगों को कोतवाली के अंदर न घुसने देने की चेतावनी दी। जिसपर किसान नेता भड़क गए। किसानों ने कोतवाली परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। महाहामंत्री अशोक चौधरी और तहसील अध्यक्ष चौ देशपाल सिंह ने कहा कि यदि चार सितंबर तक बकाया भुगतान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करेंगे। धरने पर किसानों के बीच पहुंचे उत्तम शुगर मिल के जीएम केएन राकेश दीक्षित ने दो दिन के अंदर चार करोड़ रुपये देने और सितंबर माह में पूरा भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही धरना समाप्त हुआ। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी, अमित, अरविंद, कय्यूम, सलीम, प्रदीप ठाकुर, संजीव, मेहरबान, ध्यान सिंह, जागीर, नेत्रपाल सिंह, महिपाल सिंह, चंद्र, जितेंद्र सिंह, योगेंद्र, सुलेखचंद फौजदार, डा. ओमपाल रहे।

नागल में सीओ को ज्ञापन सौंपते चौ विनय कुमार और चौ चरण सिंह- फोटो : SAHARANPUR

नागल में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

नानौता थाना परिसर में धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जगपाल सिंह।- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में एसएचओ को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR