फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers staged a sit-in protest against the plight of power supply

बिजली आपूर्ति की बदहाली के विरोध में किसानों ने दिया धरना

Mon, 06 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in protest against the plight of power supply
बिजली आपूर्ति की बदहाली के विरोध में किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। बिजलीघर से क्षेत्रीय गांवों को पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से खफा किसानों ने धरना देकर अपना आक्रोश जताया है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन देकर किसानों को शांत कर वापस भेजा।
बड़गांव के बिजलीघर से जुड़े गांव खुदाबक्सपुर माजरा, चंदपुर, शब्बीरपुर, सांवतखेड़ी, दल्हेड़ी को बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले कई दिनों से सब स्टेशन पर रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मर में ओवरलोडिंग की वजह से आई तकनीकी खराबी के चलते इन क्षेत्रों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल रही है। इससे धान, गन्ना, पशुओं के लिए चारा आदि की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सोमवार को किसानों के सब्र का बांध टूट गया। बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा होकर भारतीय किसान संगठन के युवा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राणा के नेतृत्व में बड़गांव सब स्टेशन पहुंचे और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए धरने पर बैठ गए। दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन करने के बाद भी जेई और एसडीओ ने फोन नहीं उठाया तो किसानों का गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन

किसान सोनू राणा, अरविंद राणा, समर सिंह आदि का कहना था कि अधिकारी उनकी समस्या के निदान में रुचि नहीं ले रहे हैं। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों से बात कर शीघ्र ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई मुकेश कुमार का कहना है कि सब स्टेशन पर रखे ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडिंग की वजह से पूरे क्षेत्र का लोड नहीं उठा पा रहे हैं। इसलिए दो अलग अलग शिफ्ट बना कर पांच पांच घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed