फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers should mobilize to make MSP guarantee law

सहारनपुर: एमएसपी गारंटी कानून बनवाने को लामबंद हों किसान

Thu, 09 Feb 2023 09:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Feb 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers should mobilize to make MSP guarantee law
छुटमलपुर। किसान मजदूर यूनियन लठैत की बैठक में एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने को किसानों से लामबंद होने का आहवान किया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर में यूनियन कार्यालय पर हुई बैठक में जिला प्रभारी अब्दुल वाजिद ने कहा कि सरकार एमएसपी गारंटी कानून बनाने में हीलाहवाली कर रही है। यदि सरकार सचमुच में किसानों की हितेषी है तो उसे एमएसपी गारंटी कानून बनाना चाहिए ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सके। तहसील प्रभारी कुशल सिंह कांबोज ने कहा कि कानून बनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार करनी होगी। इसके लिए गांवों में हस्ताक्षर अभियान चला कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे जाएंगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेंद्र सिंह मिंटू ने कहा कि गांव दर गांव अलख जगानी होगी। बैनर, पोस्टर और नारा लेखन से किसानों को एमएसपी के प्रति जागरुक करना होगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुशील यादव और राजबीर कांबोज, कलम सिंह, रौनक राणा, बिल्लु राणा, राजेश शर्मा, विनोद कांबोज, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed