{"_id":"63694b2dac08f31cff441e20","slug":"farmers-should-be-given-equal-compensation-saharanpur-news-mrt612656197","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिया जाए एक समान मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिया जाए एक समान मुआवजा
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि देवबंद से तल्हेड़ी-नागल- लखनोर एवं शेखपुरा तक रेलवे कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने रेलवे से किसानों को भूमि अधिग्रहण में एक समान मुआवजा दिलाने की मांग की।
पेपर मिल रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जो जमीन अधिग्रहण से बच गई है उस पर आने जाने के लिए किसानों को रास्ते भी नहीं दिए गए न ही सिंचाई के लिए नाली छोड़ी गई है। बाकी बची जमीन को या तो रेलवे अधिग्रहीत करे या फिर किसानों को रास्ता और नाली का प्रबंध कराए। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को एक समान मुआवजा और रास्ते- नाली नहीं दिए गए तो संगठन आंदोलन करेगा।
इस दौरान आसिम मलिक, नीरज कपिल, सरदार गुलविंदर सिंह बंटी, ऋषिपाल गुर्जर, प्रधान हाजी साजिद, मोहम्मद राशिद, रवि सैनी, नीरज सैनी, मोहम्मद वसीम जहीरपुर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राव रजा खान ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव रविंदर चौधरी ने किया।