फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   farmers roared on sugarcane Building

गन्ना भवन पर गरजे किसान

Sat, 19 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 19 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
 farmers roared on sugarcane Building
गन्ना भवन पर अपनी मांगों को लेकर धरना देते भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा से जुडे किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को गन्ना भवन पर धरना दिया और जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पूरा गन्ना मूल्य भुगतान होने तक किसानों से सभी प्रकार के ऋणों की वसूली पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


डीसीओ को गन्ना आयुक्त के नाम सौंपे ज्ञापन में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने कहा कि लगातार लागत बढ़ने के बावजूद पिछले तीन वर्षों से न तो गन्ना मूल्य बढ़ा है और न ही समय पर गन्ना मूल्य भुगतान हो रहा है। एक तरफ तो बैंक किसानों से लोन पर ब्याज वसूल रहे हैं, जबकि बकाया गन्ना मूल्य पर प्रावधान होने के बाद भी किसानों केे ब्याज नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को देरी से होने वाले गन्ना मूल्य भुगतान पर ब्याज दिलाया जाए और पूरा भुगतान होने तक सभी प्रकार की देनदारियां स्थगित कर ब्याज भी माफ कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने जिले की बिड़वी और दया शुगर मिल  को चलाने के लिए ठोस कार्रवाई करने, बंद मिलों के कर्मचारियों को दूसरे चीनी मिलों में समायोजित करने और अगले वर्ष के लिए  गन्ना मूल्य घोषित करने सहित अन्य मांग की। 


इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरुण राणा, पहल सिंह यादव, मो. नादिर, देवेंद्र राणा, राय सिंह, सलीम, पाला राम, तेग सिंह, पितंबर सिंह, मुकेश कपिल, नाथीराम, राजकुमार सैनी, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, अशोक सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed