फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers protest against power cut, submitted memorandum

बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Thu, 25 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against power cut, submitted memorandum
दिल्ली रोड स्थित बिजली घर पर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान मजदूर यू सिंघानिया क? - फोटो : SAHARANPUR
बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्त्रसेशित भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के कार्यकर्ताओं ने आईटीआई फीडर पर धरना दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन अवर अभियंता पुष्पेंद्र को सौंपा।

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही आईटीआई फीडर पर धरना शुरू किया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह राणा और जिलाध्यक्ष चौधरी प्रदीप नंबरदार ने कहा कि बिजली कटौती से न सिर्फ किसान बल्कि क्षेत्रवासी भी परेशान है। इस समय किसानों को धान और गन्ने की फसल में सबसे अधिक पानी की आवश्यकता होती है। बिजली कटौती होने से फसलों की पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पा रही है। धरने पर पहुंचे अवर अभियंता को संगठन के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि किसानों के निजी नलकूपों पर मीटर नहीं लगाए जाएं। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के घरेलू और नलकूप के डबल संयोजन हो रखे हैं, उनकी जांच कराकर सही कराया जाए। उन्होंने मल्हीपुर बिजली लाइन पर तैनात लाइनमैन को तत्काल हटाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेतों और गांवों की बिजली की जर्जर तारों और फुंके ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाया जाए। इस दौरान अनिल राणा, तहनूर खां, महीपाल, रहतू सिंह, राजवीर प्रधान, मदनपाल, सतीश, मनीष प्रधान, नाथीराम, पहल सिंह, आशु, विरेंद्र शर्मा, गुलशन प्रधान, सहेंद्र आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed