{"_id":"665245034cfc9f73f409d6e4","slug":"farmers-move-away-from-shambhu-railway-track-still-trains-are-not-gaining-speed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-124300-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शंभू रेलवे ट्रैक से किसान हटे, फिर भी रफ्तार नहीं पकड़ रही ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शंभू रेलवे ट्रैक से किसान हटे, फिर भी रफ्तार नहीं पकड़ रही ट्रेनें
विज्ञापन
सहारनपुर। शंभू रेलवे ट्रैक से किसानों को हटे पांच दिन हो गए, लेकिन अभी तक ट्रेनों की गति नहीं सुधरी है। शनिवार को छत्तीसगढ़, अमरनाथ, शालीमार, हमसफर, हेमकुंड समेत 10 ट्रेनें दो से 11 घंटे लेट पहुंचीं। लेट ट्रेनों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार कराया।
17 अप्रैल से किसानों ने शंभू बॉर्डर रेलवे ट्रैक पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। इसके चलते रेलवे को ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही रूट बदलकर चलाना पड़ा था। किसानों ने 20 मई की शाम करीब चार बजे धरने को समाप्त कर दिया था। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक को चेक कराकर ट्रेनों का संचालन शुरू किया। जब किसानों ने रेलवे ट्रैक को मुक्त कर दिया है तो भी ट्रेनों का संचालन ठीक नहीं हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिन्होंने आरक्षण कराया था। यही नहीं नियमित के अलावा समर स्पेशल ट्रेनों भी लेट चल रही हैं।
-- -- -- --
-- यह ट्रेनें आई लेट- 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 11 घंटे
- 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 8:41 घंटे
- 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार 7:44 घंटे
- 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 5:37 घंटे
- 04681 कोलकाता-जम्मूतवी समर स्पेशल 4:50 घंटे
- 04653 न्यू जलपाईगुड़-अमृतसर हमसफर 4:12 घंटे
- 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस 3:55 घंटे
- 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ समर स्पेशल 3:43 घंटे
- 04374 देहरादून-सहारनपुर पैसेजर 3:29 घंटे
- 05050 अमृतसर-छपरा समर स्पेशल 2:14 घंटे