फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers met with officials of the development authority

Saharanpur News: विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मिले किसान

Sat, 15 Feb 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers met with officials of the development authority
सहारनपुर। नई टाउनशिप के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण से प्रभावित ग्राम चुनहेटी गाडा के किसान विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मिले। विकास प्राधिकरण मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए ग्राम चुनहेटी गाडा, सैदपुरा एवं मौहम्मदपुर बहलोलपुर की 52.20 हैक्टेयर भूमि सहमति के आधार पर खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसानों ने अपनी भूमि की दर एवं मुआवजे की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कृषि भूमि पर सर्किल रेट का चार गुणा एवं आबादी की भूमि पर सर्किल रेट का दो गुणा दिया मुआवजा दिया जाएगा। कई किसानों का कहना था कि उनकी भूमि सड़क पर है, इसलिए उन्हें अधिक मुआवजा दिया जाए। अधिकारियों ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया। इस दौरान विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय, विशेष कार्याधिकारी आलोक कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार शर्मा, सहायक अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed