फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers lock up BDO Nagal's office

किसानों ने बीडीओ नागल के कार्यालय पर की तालाबंदी

Tue, 11 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers lock up BDO Nagal's office
नागल में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते किसान - फोटो : SAHARANPUR
नागल। छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू की मासिक पंचायतों में बकाया गन्ना भुगतान, पुलिस द्वारा किसानों के वाहनों के चालान और नकली खाद बीज की बिक्री के मुददे गूंजे। नागल में बीडीओ द्वारा अपने कक्ष में आने से मना करने पर किसानों ने कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। बाद में एसडीएम देवबंद द्वारा समझाए जाने पर मामले का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

नागल की मासिक पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष राज्यपाल पनियाली ने गन्ने का भुगतान ब्याज समेत, नागल रेलवे स्टेशन पर पैदल पथ निर्माण, खटोली रेलवे फाटक से पांडोली फाटक तक किसानों को खेतों में जाने के लिए पांच मीटर का रास्ता दिलाने, बिजली के बढ़े दाम वापस कराने, पुलिस द्वारा किसानों के वाहनों के काटे जा रहे चालान बंद कराने, जमीन का चार गुना मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान जब ज्ञापन देने किसान बीडीओ श्रुति शर्मा के कार्यालय पर पहुंचे तो उन्होंने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। इस पर किसान भड़क उठे। उन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकाल कर कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। एसडीएम देवबंद द्वारा फोन पर किसानों को समझाने तथा बीडीओ द्वारा उनके बीच आने पर मामला शांत हुआ। बीडीओ श्रुति शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के चलते उन्होंने किसानों को अंदर आने से मना किया था। उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था। सरदार मनमोहन सिंह, भूपेंद्र त्यागी, विजेंद्र उर्फ काला, सुखबीर सिंह, असलम, राशिद, बीरम सिंह, योगेंद्र उर्फ पप्पू, सगीर अहमद, रामू वालिया रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर के ब्लाक मुजफ्फराबाद मुख्यालय पर आहूत भाकियू की पंचायत में जिला अध्यक्ष चौ चरण सिंह ने कहा कि यदि थाने और कचहरी का भ्रष्टाचार खत्म नहीं किया गया तो यूनियन कार्यकर्ता ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। युवा जिला अध्यक्ष अजय कांबोज और मंडल सचिव सुरेंद्र कांबोज ने कहा कि संगठन की मजबूती हेतू गांव दर गांव अभियान चलाया जाएगा। ब्लाक अध्यक्ष उगेश कांबोज ने कहा कि प्रशासन खाद की दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा कराए। रघुबीर सिंह, मनोज कुमार, केहर सिंह, प्रधान अनुज कांबोज, विवेक, राजकुमार राणा, दमन, दिलशाद, मंसूर, संजय, मा गुरदीप सिंह, गजे सिंह, मुंतजीर अहमद, बीरम सिंह, डा रणधीर सिंह, मोनी, सोनू, सोहनवीर सिंह रहे। अध्यक्षता राजेश कांबोज और संचालन मा. देवेंद्र सिंह कांबोज ने किया।

मुजफ्फराबाद में भाकियू की मासिक पंचायत को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौ चरण सिंह

मुजफ्फराबाद में भाकियू की मासिक पंचायत को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौ चरण सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed