फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers fair will be held in four block areas today

चार ब्लाक क्षेत्रों में आज लगेंगे किसान मेले

Wed, 20 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers fair will be held in four block areas today
सहारनपुर। किसान कल्याण मिशन के तहत आज जिले के चार ब्लाक क्षेत्रों में किसान मेलों का आयोजन होगा, जिसमें गोष्ठी भी होगी तो प्रदर्शनी में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रामपुर मनिहारान, साढ़ौली कदीम, देवबंद और गंगोह ब्लाक कार्यालय परिसर में आयोजन होंगे। किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करने का प्रयास को गति प्रदान की जाएगी। इसमें कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, खाद्य एवं रसद, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, सिंचाई, लघु सिंचाई, मत्स्य, रेशम, नेडा, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जाएंगी, साथ ही प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के स्टाल भी लगेंगे। कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, किसानों, महिला किसानों को शामिल किया जाएगा। विभागों द्वारा कृषि कल्याण की संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान कराया जाएगा। उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र ने बताया कि रामपुर मनिहारान में यह मेला मंडी समिति परिसर में लगेगा। इसी तरह साढ़ौली कदीम तथा गंगोह के ब्लाक कार्यालय परिसर में मेला लगेगा तो, देवबंद ब्लाक का मेला देवीकुंड प्रांगण में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed