{"_id":"69fb9dc8432f882d190389a5","slug":"farmers-devastated-by-rain-and-hailstorm-crops-worth-millions-ruined-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174865-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूटी, लाखों की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूटी, लाखों की फसल बर्बाद
Thu, 07 May 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 07 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के चलते सब्जियों व अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति झेलनी पड़ रही है।
किसान राशिद मलिक, सरफराज, साजिद, हारुन, दिप्पा, इस्लाम और संदीप ने बताया कि उनके खेतों में सैकड़ों बीघा जमीन में लगीं सब्जियां पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। टमाटर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, कद्दू, मक्का, आम, अमरूद और धान जैसी फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार, क्षेत्र में कई सौ बीघा भूमि पर सब्जी की खेती की जा रही थी, जिसमें कुछ जमीन किसानों की स्वयं की थी तो कुछ ठेके पर ली गई थी।
अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष भी फूल गोभी और पत्ता गोभी के बेहद कम दाम मिलने के कारण उन्हें फसल को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करना पड़ा था। अब एक बार फिर मौसम की मार ने उनकी स्थिति और अधिक खराब कर दी है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।