फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers cannot fill online data, continue with previous arrangements

ऑनलाइन डाटा नहीं भर सकता किसान, पिछली व्यवस्था जारी रखे सरकार

Fri, 23 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers cannot fill online data, continue with previous arrangements
डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते भाक्यू के किसान - फोटो : SAHARANPUR
ऑनलाइन डाटा नहीं भर सकता किसान, पिछली व्यवस्था करे जारी
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार तत्काल किसानों को ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में चकबंदी चल रही है, उनमें गन्ना सर्वे में परेशानी हो रही है। किसान ऑनलाइन डाटा नहीं भर सकता, इसलिए पुरानी व्यवस्था की जारी रखा जाए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित भाकियू की मासिक पंचायत में चौधरी विनय कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने तत्काल ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिन गांवों में चकबंदी हो रही है, उनमें गन्ना सर्वे में काफी दिक्कत हो रही है। कहा कि किसान ऑनलाइन डाटा फीड नहीं कर सकते हैं, इसलिए पिछली व्यवस्था को ही जारी रखा जाए। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को मजबूत करने के लिए जनपद से जल्द ही बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंचेंगे। किसानों के उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत के बाद चार सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता भूपेंद्र त्यागी और संचालन अशोक कुमार ने किया। इस दौरान जगपाल सिंह, राजपाल सिंह, संजय चौधरी, रघुवीर सिंह, जिले सिंह, नरेश स्वामी, तसव्वर, ईश्वर चंद आर्य, इमरान, निर्भय फौजी, कमलेश, अमित मुखिया, जितेंद्र, प्रवीण कुमार, नीटू प्रधान, नाथीराम, प्रदीप पंवार, पुनीत, सुरेश, मनोज कमाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed