फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer's daughter fill flight

किसान की बेटी भरेगी उड़ान

Sat, 23 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer's daughter fill flight
 सहारनपुर की उड़न परी ट्विंकल पुंडीर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भरने की तैयारी में जुटी है। वह सहारनपुर ही नहीं बल्कि उप्र की अकेली ऐसी खिलाड़ी है, जिसका चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। वर्तमान में वह देश के चुनिंदा 400 खिलाड़ियों के साथ इंडिया कैंप में पसीना बहाते हुए आगे की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन


मूल रूप से पिलखनी से सटे गांव अलीपुरा की रहने वाली ट्विंकल के पिता अनिल कुमार किसान हैं। ट्विंकल को शुरू से ही खेलों का शौक रहा है। उसने करीब सात साल पहले माता-पिता के सामने खेल के क्षेत्र में आने की इच्छा रखी थी। बेटी की लगन को देेखते हुए परिजन मना नहीं कर सके।
विज्ञापन


इसके बाद ट्विंकल ने डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में संदीप पुंडीर से एथलेटिक्स का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। संदीप ने देखा की ट्विंकल दौड़ में बेहतर कर सकती है। इसके बाद उसे दौड़ की तैयारी कराई गई। फिलहाल सहारनपुर ही नहीं, प्रदेश में 400 मीटर दौड़ में वह अव्वल दर्जे की महिला धावक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके रिकार्ड को देखते हुए ही उसका चयन अक्टूबर 2015 में इंडिया कैंप के लिए हुआ। ट्विंकल का सपना पीटी ऊषा की तरह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकते हुए देश का नाम रोशन करना है। इंडिया कैंप में रहकर वह इसी सपने के साथ पसीना बहा रही है। शिक्षा में बीपीएड करने के बाद खेलों में बेहतर कर रही ट्विंकल से परिजन बेहद खुश हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर दस पदक जीते
ट्विंकल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कुल दस पदक अभी तक जीत चुकी है। इनमें चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उसके पास 25 से अधिक पदक हैं, जिनमें ज्यादातर स्वर्ण पदक ही हैं।


 इनके अलावा मंडल और जिला स्तर पर जीते गए पदकों की कोई संख्या उसे याद नहीं है। ट्विंकल ने बताया कि इंडिया कैंप में शामिल कुल 400 खिलाड़ियों में से ही भविष्य में ओलंपिक के लिए टीम का चयन किया जाना है। उसका पूरा फोकस अपना चयन भारतीय टीम में कराने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed