{"_id":"619be48304ba660ebd41e0e4","slug":"farmer-s-condition-deteriorated-on-dharna-health-team-investigated-saharanpur-news-mrt5659352195","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर किसान की हालत बिगड़ी, स्वास्थ्य टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर किसान की हालत बिगड़ी, स्वास्थ्य टीम ने की जांच
विज्ञापन
धरने पर किसानों की जांच करते चिकित्सक
- फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। मीरपुर रेलवे फाटक पर भाकियू तोमर के बैनर तले चल रहे धरने के दसवें दिन एक किसान रामू वालिया की हालत बिगड़ गई। किसान पिछले एक माह से बीमार चल रहा है। इस पर सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास पाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसान के स्वास्थ्य की जांच कर उसे दवाई दी।
बता दें कि मीरपुर रेलवे फाटक पर भाकियू तोमर के किसानों का दस दिन से धरना चल रहा है। यहां धरने पर बैठे किसान रामू वालिया को सांस लेने में दिक्कत आई। इसके बाद डॉ. विकास पाल, डॉ. नितिन कुमार एवं सत्य प्रकाश धरना स्थल पर पहुंचे और किसान के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. विकास पाल ने बताया कि किसान एक माह से बीमार चल रहा है। फिलहाल उनका बीपी बढ़ा हुआ है। दवाई उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने धरने पर बैठे सभी किसानों की स्वास्थ्य जांच की। इस मौके पर संगठन के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी किसानों की समस्या का समाधान नहीं करना चाहते। यहां तक की एक लेखपाल ने किसान से उसके खेत की पैमाइश के नाम पर लाखों रुपये रिश्वत ली जो सभी उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है, लेकिन अधिकारी लेखपाल को बचाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा चाहे उन्हें धरना स्थल पर अपनी जान भी गंवानी क्यों ना पड़े, वह तब तक नहीं उठेंगे जब तक किसानों की समस्या का निस्तारण न हो जाए और आरोपी लेखपाल के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई न हो जाए। इस मौके पर विजेंद्र उर्फ काला, महेंद्र वालिया, योगेंद्र, अकरम, सुशील शर्मा, मांगेराम, बलबीर चौधरी, सुलेमान, असलम, टीटू, भीम त्यागी, प्रमील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम देवबंद दीपक कुमार ने बताया कि लेखपाल पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।