{"_id":"5ee66c638ebc3e43382fe3bc","slug":"farmer-cooperative-association-warehouse-dispute-caught-fire-saharanpur-news-mrt4864480162","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सहकारी संघ के गोदाम के विवाद ने तूल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सहकारी संघ के गोदाम के विवाद ने तूल पकड़ा
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान किसान सहकारी संघ की भूमि का निरीक्षण करते विधायक व जिलाध्यक्ष।
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। किसान सहकारी संघ के बीज गोदाम की जमीन का विवाद तूल पकड़ रहा है। नगर पंचायत जहां इस बीज गोदाम की भूमि को अपनी संपत्ति बता रही है, वहीं सहकारी किसान संघ और क्षेत्र के किसानों ने कहा वह बीज गोदाम की एक इंच भूमि भी किसी सूरत में नगर पंचायत को नहीं देंगे।
रविवार को किसान और सहकारी संघ समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी तरश पाल, चौधरी मेघराज, विधायक देवेंद्र निम व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी ने मौके पर पहुंच बीज गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने किसान सहकारी संघ के सचिव जसबीर से इस प्रकरण की जानकारी ली। जसबीर सिंह ने बताया कि सहकारी संघ का सरकारी रिकार्ड में वर्ष 1948 को रजिस्ट्रेशन हुआ। भवन का निर्माण वर्ष 1953 में किया। तभी से लेकर आज तक इस बीज गोदाम की भूमि पर किसान सहकारी संघ का कब्जा है।
किसान मेघराज पंवार ने बताया कि नगर पंचायत कुछ भूमाफिया के साथ मिलकर गोदाम की भूमि को अपना बता कर इस पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यह किसानों की संपत्ति है, उनका ही इस पर एकाधिकार है। यदि नगर पंचायत ने दोबारा इस भवन में तोड़फोड़ करने का दु:साहस किया तो क्षेत्र का किसान इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। यदि ऐसा ही चलता रहा तो यहां किसी भी समय टकराव हो सकता है। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत किसान सहकारी संघ की भूमि को अपनी बता रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आरसी मौर्य ने कहा यह भूमि नगर पंचायत ने लीज पर दी, इसकी लीज वर्ष 1983 को समाप्त हो चुकी है।