फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fare reduced by 10 percent, yet passengers did not increase

Saharanpur News: 10 फीसदी किराया कम, फिर भी नहीं बढ़े यात्री

Sun, 17 Dec 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fare reduced by 10 percent, yet passengers did not increase
सहारनपुर। रोडवेज की एसी बसों का किराया 10 फीसदी कम होने के बाद भी यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ पाई है। किराया कम होने के बाद पहले दिन एसी बसों में कम यात्रियों ने सफर किया। निगम की उम्मीद थी कि किराया कम होने से यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। यात्रियों को कम किराये की छूट 28 फरवरी तक ही मिलेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम रीजन के छह डिपो हैं। इनमें से सहारनपुर व मुजफ्फरनगर डिपो में ही 47 एसी बसें हैं। जबकि खतौली, छुटमलपुर, शामली व गंगोह में एसी बस नहीं हैं। परिवहन निगम ने सर्दियों में यात्रियों की संख्या कम होने के चलते एसी बसों के किराये में 10 फीसदी की कटौती की है। उसकी किराया सूची भी ई-टिकट मशीन में अपडेट कर दी। सहारनपुर से देहरादून का 167 की जगह 153 रुपये हो गया है। इसी तरह सहारनपुर से आगरा 832 के बजाय 758 रुपये किया गया। सहारनपुर से लखनऊ वाया मेरठ का किराया 1265 और सहारनपुर से लखनऊ वाया बिजनौर का किराया 1005 रुपये है। यह किराया एसी बसों में शनिवार से लागू हो गया है। किराया कम होने के बाद यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ पाई। रेलवे रोड बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसों में यात्री काफी कम नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed