फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family members had killed the student

परिवार के सदस्यों ने की थी छात्रा की हत्या

Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Family members had killed the student
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बदनामी की वजह से लड़की तहेरे भाइयों और ताई ने जहर देकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतका की मां ने दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था, तब नामजद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज था।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन मार्च को गांव के ही साहिल के खिलाफ उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म के बाद जहर देकर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले की जांच में पुलिस टीमें जुटी थीं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि छात्रा का दूसरे समुदाय के युवक साहिल के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी पूरे गांव में चर्चा थी। छात्रा के तहेरे भाई अजीत, रजनीश पुत्र खिलौना सिंह और ताई जगरोशनी पत्नी खिलौना सिंह निवासी बिजोपुरा ने ही जहर देकर छात्रा की हत्या की थी। आरोपियों ने बदनामी की वजह से छात्रा की हत्या करने के बाद साहिल पर आरोप लगाकर की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी ने बताया आरोपियों ने पूछताछ में घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की लड़की का साहिल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन लड़की स्कूल नहीं पहुंची थी और वह साहिल के साथ चली गई थी। इसको लेकर छात्रा तहेरे भाइयों ने साहिल को भी फोन किया था। आरोपियों ने बताया कि उनकी पूरे गांव में बदनामी हो रही थी। इसी के चलते उन्होंने चचेरी बहन की जहर देकर हत्या कर दी थी। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। साहिल के खिलाफ लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का भी आरोप है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साहिल जांच में निर्दोष पाया गया तो उसको विधिक कार्रवाई तहत से जेल छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed