{"_id":"5e444c9d8ebc3ee5fc514b4a","slug":"family-and-police-wandering-in-search-of-missing-student-saharanpur-news-mrt4685467193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र की तलाश में भटकते रहे परिजन और पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र की तलाश में भटकते रहे परिजन और पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर/चिलकाना। देहात कोतवाली क्षेत्र के गदनपुरा गांव से लापता हुए इंटरमीडिएट के छात्र नीरज का अब तक पता नहीं लग पाया है। उसके परिजन और पुलिस की टीमें बुधवार को हलालपुर, बालपुर सहित कई गांवों में छानबीन करती रही।
देहात पुलिस ने एल्पाइन स्कूल, लार्ड महावीरा एकेडमी से लेकर अन्य कई स्कूलों के बाहर लगे सीसीटीवी को चेक किया। इसके अलावा जेवी जैन इंटर कालेज में छात्र के बारे में पता लगाया गया। यहां बताया गया कि 10 फरवरी को सवा ग्यारह बजे के बाद से वह चला गया था। छात्र के चाचा धनी सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि घर से तो नीरज प्रवेश पत्र लेने के लिए ही निकला था। इसके बाद हलालपुर नहर के पास उसकी साइकिल, कपड़े, बैग आदि मिला है।
एक युवक को देखा गया साथ, कपड़ों की हो रही जांच
- कुछ स्कूलों के बाहर से लिए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि हलालपुर नहर से पहले एक युवक को उसके साथ देखा गया है। इसके साथ ही उसके कपड़ों के पास से चाकू और खून के छींटे होने की बात कही जा रही है। उसकी जांच भी हो रही है।
विज्ञापन
अब तक न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ी
- छात्र के अब तक न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि परिवार की ओर से अब तक किसी पर शक जाहिर नहीं किया गया है, लेकिन छात्र के मिलने में देरी से उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र का कहना है कि खोजबीन जारी है। जल्द पता लगाया जाएगा।