फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake cosmetic goods worth 25 lakhs caught

25 लाख का नकली कॉस्मेटिक का सामान पकड़ा

Sat, 30 Jul 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fake cosmetic goods worth 25 lakhs caught
नखासा बाजार में कॉस्मेटिक को लेकर जांच करते कंपनी के अधिकारी व पुलिस अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नखासा बाजार में एक कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापा मारकर करीब 25 लाख रुपये का नकली कॉस्मेटिक का सामान पकड़ा है। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन से चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। देर रात तक कंपनी और पुलिस की टीमें जांच में जुटी रही। कंपनी की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी प्रीति यादव ने बताया कि हिंदुस्तान यूनीलीवर कंपनी के अधिकारियों की ओर से जानकारी मिली थी कि नखासा बाजार में तीन दुकानों पर उनकी कंपनी के नाम से नकली कॉस्मेटिक सामान बेचा जा रहा है। शनिवार को कंपनी की तीन सदस्य टीम नगर कोतवाली पहुंची और पुलिस के साथ नखासा बाजार में तीनों दुकानों पर कार्रवाई की। मौके पर भारी भीड़ लग गई। कंपनी के अधिकारियों ने जांच की तो कॉस्मेटिक का सामान नकली मिला है। टीम ने मौके से क्रीम, पाउडर, हैंडवॉश, लिपिस्टक सहित कई सौंदर्य प्रसाधन का नकली सामान बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। एएसपी प्रीति यादव ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। वहीं, देर रात तक कंपनी के अधिकारी पुलिस के साथ बरामद माल की जांच में जुटी रही। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एक-एक बिंदु पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राहक बनकर पहुंची थी टीम की महिला सदस्य
छापा मारने से पूर्व कंपनी की टीम में शामिल महिला सदस्य ग्राहक बनकर दुकानों पर गई, जिसने तीनों दुकानों से कुछ सामान भी खरीदा, जो कंपनी के नाम से बेचा जा रहा था, जबकि जांच में यह सामान नकली मिला। इसके बाद टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा जा चुका डेढ़ करोड़ का माल
डेढ़ वर्ष पूर्व पुलिस ने नगर कोतवाली पुलिस ने नखासा बाजार में ही छापा मारकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत का नकली कॉस्मेटिक का सामान बरामद किया था। पुलिस को एक नामी कंपनी के अधिकारियों से सूचना मिली थी। तब, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था, जबकि दो फरार हो गए थे। आरोपी नकली सैनिटाइजर बनाने के धंधे में भी जुटे थे।
कई जगह होता था सप्लाई, लोगों के जीवन से खिलवाड़
पुलिस के मुताबिक इन दुकानों से कॉस्मेटिक का सामान सैलून, ब्यूटी पार्लर से लेकर अन्य जगहों पर भी सप्लाई होता था। इससे साफ है कि नकली कॉस्मेटिक का सामान बेचकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा था। बाजोरिया रोड के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएल अग्रवाल और वरिष्ठ फिजिशियन संजीव मिगलानी का कहना है कि नकली कॉस्मेटिक के इस्तेमाल से त्वचा पर खुजली, जख्म, जलन और कैंसर तक हो सकता है। अगर यह पदार्थ शरीर के अंदर चले जाएं तो किडनी तक फेल कर सकते हैं।

हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब तक फैला नेटवर्क
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन दुकानों से जनपद के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब तक माल सप्लाई हो रहा था। छोटे दुकानदार यहां से कॉस्मेटिक का सामान खरीदकर ले जाते थे। इन आरोपियों का नेटवर्क जनपद के अलावा तीन राज्यों तक फैला है।

नखासा बाजार में कॉस्मेटिक को लेकर जांच करते कंपनी के अधिकारी

नखासा बाजार में कॉस्मेटिक को लेकर जांच करते कंपनी के अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

नखासा बाजार में कॉस्मेटिक को लेकर छापामारी के दौरान दुकानदारो को पकड़ कर लेजाती पुलिस

नखासा बाजार में कॉस्मेटिक को लेकर छापामारी के दौरान दुकानदारो को पकड़ कर लेजाती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

नखासा बाजार में कॉस्मेटिक को लेकर जांच के दौरान बरामद सामान को लेजाती पुलिस

नखासा बाजार में कॉस्मेटिक को लेकर जांच के दौरान बरामद सामान को लेजाती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

नखासा बाजार में कॉस्मेटिक को लेकर छापामारी करते कंपनी के अधिकारी व पुलिस बल

नखासा बाजार में कॉस्मेटिक को लेकर छापामारी करते कंपनी के अधिकारी व पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed