फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Facility like PGI Chandigarh in Medical College'

‘मेडिकल कॉलेज में पीजीआई चंडीगढ़ जैसी मिले सुविधा’

Fri, 17 Jan 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
'Facility like PGI Chandigarh in Medical College'
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते जनता देश संगठन के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
‘मेडिकल कॉलेज में पीजीआई चंडीगढ़ जैसी मिले सुविधा’
विज्ञापन

सहारनपुर। जनता देश संगठन के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज में पीजीआई चंडीगढ़ जैसी सुविधाएं देने की मांग कर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे संगठन के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय उपाध्याय, मुकेश कर्णवाल और महेंद्र सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को बने हुए दस साल से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अस्पताल में अब तक पर्याप्त सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल रही है। आलम यह है कि थोड़ा गंभीर मरीज यदि मेडिकल कॉलेज पहुंचता है तो उसे तुरंत रेफर कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में मरीज को बाहर ले जाते वक्त अक्सर मौत हो जाती है। नफे सिंह, अमजद अली और जितेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त सुविधाएं मुहैया नहीं होने तक अपना आंदोलन जारी रखेगा। इसमें उन्हें जनता का भी सहयोग चाहिए। प्रवेज, जोनी और सचिन पंवार ने सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में चंद्रेश, अनुज, अश्वनी, विवेक, सुरेश, संजय, आशीष, अमित, संदीप, नदीम, सुनील, तसलीम, शाकिर, अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed