फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Facilities like PGI should be given in medical college

मेडिकल कॉलेज में दी जाएं पीजीआई जैसी सुविधाएं

Sun, 20 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Facilities like PGI should be given in medical college
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजीआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जनता देश संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी संजीव कुमार को सौंपा। उन्होंने कहा कि बेहद जरूरी सुविधाओं के अभाव में जनपद के गंभीर मरीजों को चंडीगढ़ एवं देहरादून आदि शहरों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जनपद के पिलखनी में मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज स्थापित है। इसमें मेडिकल की पोस्ट ग्रेजुएट तक शिक्षा दी जाती है। इसके बावजूद यहां पर मरीजों के लिए पीजीआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते क्षेत्र के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए पड़ोसी राज्यों के चिकित्सालयों में जाना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में उच्चस्तरीय सुविधाओं की मांग को लेकर संगठन लंबे समय से आंदोलनरत है। जिला प्रशासन की ओर से बार बार आश्वासन देने के बाद भी अभी तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजीआई जैसे उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार फौजी, मुख्य सलाहकार राजेश्वर दास सैनी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी पवन शिंदे, बबीता कश्यप, प्रीतम सिंह, सौरभ सिंह, बॉबी, बिट्टू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed