{"_id":"5f5d132f8ebc3e4c9a6eaed4","slug":"expressed-anger-over-new-gst-rules-saharanpur-news-mrt501016187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के नए नियमों पर जताया व्यापारियों ने रोष, जताई उत्पीडन की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के नए नियमों पर जताया व्यापारियों ने रोष, जताई उत्पीडन की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के नए नियमों पर जताया रोष
सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (स्वतंत्र इकाई) के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़ और महामंत्री रवि जुनेजा ने कहा कि वाणिज्य कर आयुक्त अमृता सोनी ने व्यापारियों की जांच एवं तलाशी के नए आदेश जारी किए हैं। इसके तहत हर माह वाणिज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा विभिन्न बिंदुओं के आधार पर व्यापारियों की जांच करेगी।
श्रीराम चौक स्थित मुकेश गक्खड़ के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि मासिक टर्न ओवर में गिरावट या वृद्धि को आधार मानकर, वार्षिक टर्नओवर के आधार पर जो व्यापारी अपने देय टैक्स को आईटीसी में समायोजित कर देते हैं, ऐसे व्यापारियों की जांच के आदेश विभाग ने दिए हैं। यह आदेश व्यापारी समाज के साथ अन्याय है। कहा कि यदि व्यापारियों की जबरन जांच की गई तो उनका संगठन पुरजोर विरोध करेगा। इस दौरान अमित गर्ग, संजय फुटेला, अशोक कपूर, एसके महिंद्रा, विजय चावला, अमित बता, सुभाष सैनी ,राहुल गांधी, हरीश खुराना, टीनू मदान, राजा
पसरीचा, सरदार हरजिंदर सिंह नरूला ,गुलशन कट्टी, अजय कालरा, राजकुमार नरूला आदि रहे।
सीएम को ज्ञापन भेज जताया रोष
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने प्रदेश में वाणिज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों की जांच के नए आदेशों का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा कि प्रदेश की वाणिज्य कर आयुक्त अमृता सोनी द्वारा जारी आदेश में वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) को हर माह कई बिंदुओं के आधार पर कम से कम 10 कारोबारियों की जांच करने का अधिकार मिल गया है। अगर किसी कारोबारी के मासिक कारोबार में अप्रत्याशित वृद्धि या गिरावट है तो उसे भी जांच के दायरे में शामिल किया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि जांच के दायरे में वे कारोबारी भी शामिल होंगे जो अपने टैक्स को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से समायोजित कर देते हैं या बहुत कम राशि जमा करते हैं। कहा कि इस आदेश के बाद व्यापारियों के उत्पीड़न होने की आशंका है। मुख्यमंत्री से इस आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो व्यापारियों के सामने आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, संजय भसीन, अनिल गर्ग, दीपक राज सिंघल, रमेश अरोड़ा, रमेश डावर, मेजर एसके सूरी, राजीव अग्रवाल, पवन गोयल, ललित पोपली, कर्नल संजय मिड्ढा, प्रवीन चांदना, संजय माहेश्वरी, विक्रम कपूर आदि रहे।