फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Exporters hope to get good orders

निर्यातकों को अच्छे आर्डर मिलने की उम्मीद

Sat, 15 Oct 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Exporters hope to get good orders
निर्यातक परविंदर सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। इंडिया एक्सपो सेंटर ग्रेटर नोएडा में लगे अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। 18 अक्तूबर तक चलने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में विदेशी ग्राहक आ रहे हैं। जनपद के 57 निर्यातकों ने मेले में अपने उत्पादकों के स्टॉल लगा रखे हैं। उद्यमियों को बड़े स्तर पर ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों को विश्व के कई देशों में खासा पसंद किया जाता है। यहां से 1200 से 1500 करोड़ रुपये के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात दुनिया के कई देशों में होता है। सर्वाधिक निर्यात अमेरिका, यूरोपीय देशों और खाड़ी के देशों में होता है। पिछले काफी दिनों से मंदी को झेल रहे काष्ठ हस्तशिल्प उद्योग को इस मेले से काफी उम्मीद है। मेले में देश भर से करीब तीन हजार उद्यमी भागीदारी कर रहे हैं। इसमें 971 उद्यमी उत्तर प्रदेश के हैं। जनपद के 57 निर्यातकों ने इस मेले में अपने स्टॉल लगाए हैं। इनमें नेशनल हैंडीक्राफ्ट्स, संत एक्सपोर्ट्स, सुहाग इम्पैक्स, लियो आर्ट्स, शाइनिंग हैंडीक्राफ्ट्स, रॉयल पैराडाइज, मरगूब एंड ब्रदर्स आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

स्टॉल पर कई उत्पादों की प्रदर्शनी
अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में जनपद के कई निर्यातकों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगा रही है। इसमें मिरर फ्रेम, फोटो फ्रेम, रूम पार्टीशन, छोटे फर्नीचर, कैबिनेट, कैंडल स्टैंड, ट्रे, वॉल डेकोर आदि काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन स्टॉल पर आए 14 ग्राहक
अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के पहले दिन उनके स्टॉल पर 14 विदेशी ग्राहक आए। इनमें स्पेन, फ्रांस, अमेरिका, तुर्की, फिलिस्तीन, दुबई आदि के ग्राहक शामिल हैं। उन्होंने काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों को देखकर खरीदने की इच्छा जाहिर की। --प्रमोद सडाना, चैप्टर चेयरमैन आईआईए एवं निर्यातक

अच्छे ऑर्डर की उम्मीद
मेले में बड़ी संख्या में विदेशी ग्राहक भागीदारी कर रहे हैं। इससे उम्मीद है कि निर्यात के लिए काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के अच्छे ऑर्डर प्राप्त होंगे। इस मेले में निर्यातक विश्व के कई देशों के ग्राहकों से रूबरू होंगे। इससे हमारे काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के लिए दुनिया के नए बाजार उपलब्ध होंगे।-- परविन्दर सिंह, निर्यातक।

निर्यातक प्रमोद सड़ाना

निर्यातक प्रमोद सड़ाना- फोटो : SAHARANPUR

ग्रेटर नोएडा में लगा अंतराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले मे लगे सहारनपुर के स्टाल

ग्रेटर नोएडा में लगा अंतराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले मे लगे सहारनपुर के स्टाल- फोटो : SAHARANPUR

ग्रेटर नोएडा में लगा अंतराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले मे लगे सहारनपुर के स्टाल

ग्रेटर नोएडा में लगा अंतराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले मे लगे सहारनपुर के स्टाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed