{"_id":"61608fae8ebc3ed3d13b4dbe","slug":"explain-the-advantages-of-naina-urea-and-water-soluble-fertilizers-saharanpur-news-mrt559709060","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैना यूरिया और जल विलेय उर्वरकों के फायदे बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैना यूरिया और जल विलेय उर्वरकों के फायदे बताए
विज्ञापन
सहारनपुर। सहकारी क्षेत्र की संस्था इफ्को की ओर से आयोजित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में नैनो यूरिया और जल विलेय उर्वरकों आदि के विस्तार से फायदे बताए गए। उन्होंने कहा कि 500 मिलीलीटर की एक बोतल नैनो यूरिया फसलों पर 45 किलो यूरिया के बराबर काम करती है।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इफ्को के मुख्य क्षेत्र प्रबंधक ऋषिपाल सिंह ने कहा कि नैनो यूरिया प्रयोग करने से न सिर्फ फसल की लागत में कमी आती है बल्कि यह अधिक कारगर भी है। उन्होंने फसल की बुआई के 25 से 30 दिन बाद किसानों को दो मिली लीटर नैनो यूरिया एवं इतनी ही मात्रा में सागरिका को प्रति लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करना चाहिए। नैना यूरिया के प्रयोग से यूरिया की खपत को काफी कम किया जा सकता है। जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) और जनपद में यूरिया, डीएपी और एनपीके की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला सहकारी बैंक के सचिव राकेश दुआ ने ऋण वसूली के लिए एक मुश्त समाधान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बढ़िया कार्य करने वाली सहकारी समितियों के तीन सचिवों को भी सम्मानित किया। इनमें सुनहेटी खड़खड़ी सहकारी समिति के सचिव कंवरपाल, पहांसू समिति के सचिव दिलीप सिंह और सिकंदरपुर समिति के सचिव नीटू कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम में सह आयुक्त सहकारिता विजय प्रकाश वर्मा, उप आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता राजेश कुमार सिंह आदि ने भी विचार रखे।