फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Exercise to make the earth green, 30 lakh plants will be planted

धरती को हरा-भरा बनाने की कवायद, रोपे जाएंगे 30 लाख पौधे

Sun, 23 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Exercise to make the earth green, 30 lakh plants will be planted
धरती को हरा-भरा बनाने की कवायद, रोपे जाएंगे 30 लाख पौधे
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले की धरती को हरा-भरा बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत इस बार मानसून से पहले और बरसात के दौरान अभियान चलाकर 30 लाख पौधे नदियों किनारे व खाली पड़े स्थानों पर रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में जिला प्रशासन के साथ कई विभाग शामिल रहेंगे।
जिला विकास विभाग और जिला ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तत्वावधान में अभियान चलाया जाएगा। जनपद के विकासखंड बलियाखेड़ी, पुवांरका, मुजफ्फराबाद, साढ़ौली कदीम, सरसावा, नकुड़, गंगोह, नानौता, रामपुर मनिहारान, देवबंद, नागल क्षेत्र की 887 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण होगा। खासकर देहात क्षेत्रों में हिंडन और ढमोला नदी किनारे पौधरोपण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में खाली पड़ी भूमि पर पौधे रोपित किए जाएंगे। इस अभियान में जिला प्रशासन लगभग सभी विभागों को शामिल करेगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि इस बार 30 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। मानसून आने से पहले ही पौधरोपण अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

जागरूकता के साथ देंगे ग्रामीणों को जिम्मेदारी
पौधरोपण करने के साथ ही वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही जहां-जहां पर पौधे रोपित किए जाएंगे, उस क्षेत्र के ग्रामीणों को पौध की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि पानी और रख-रखाव के अभाव में पौध न मुरझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed