{"_id":"5dc449678ebc3e5b4e11f9cc","slug":"exercise-to-give-peace-message-to-peace-committees-saharanpur-news-mrt4524285177","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति समितियों की बैठक से शांति का संदेश देने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति समितियों की बैठक से शांति का संदेश देने की कवायद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में दंगा बलवा नियंत्रण की रिहर्सल करते एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अयोध्या में राम मंदिर एवं बाबरी मस्जिद के ज्वलंत मुद्दे को लेकर माहौल में हलचल बनी हुई है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी शांति समिति की बैठकों के माध्यम से जिले में शांति का संदेश देने की कवायद में जुटे हैं। अधिकारियों ने अब तक सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में 1261 बैठकें कर दी हैं। इनमें सबसे अधिक मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कराईं हैं। इसके अलावा धर्मगुरुओं से लेकर सुरक्षा समिति की बैठकें भी कराई गईं हैं।
अयोध्या के मंदिर एवं मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय किसी भी दिन आ सकता है। ऐसे में फैसले को लेकर किसी प्रकार से अशांति पैदा न हो, इसे लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरा जोर लगा रहे हैं। अधिकारियों से लेकर थाना स्तर एवं ग्राम स्तर तक शांति समिति की बैठकें कराई जा रहीं हैं। बुधवार तक सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में शांति समिति की 1261 बैठकें कराई जा चुकीं हैं। इनमें सर्वाधिक 650 बैठकें सहारनपुर में तथा 571 बैठकें मुजफ्फरनगर में कराई गईं हैं। इसके अलावा शामली में 40 बैठकें कराई गईं हैं।
जिला स्तर के अधिकारियों के साथ साथ एसएसपी एवं डीएम ने भी शांति समिति की बैठकों में शामिल होकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अब तक सामाजिक संगठनों के साथ डीएम एवं एसएसपी की संयुक्त 11 बैठकें कराई जा चुकीं हैं, जबकि धर्मगुरुओं के साथ भी 11 बैठकें हो चुकीं हैं। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला स्तर के अधिकारी से लेकर बीट सिपाही तक बैठकें कर रहे हैं। अभी बैठकें जारी रहेंगी।
विज्ञापन
कप्तान ने परखी रात को पुलिस की चौकसी
एसएसपी दिनेश कुमार ने बुधवार की रात में कई थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में लगे पीए सिस्टम भी चेक किए। कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। एसएसपी बुधवार की रात में नगर कोतवाली की चौकी सराय में पहुंचे। उन्होंने पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जांच की। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र मौजूद रहे। उन्होंने सभी को अलर्ट किया है।
बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस ग्राउंड में बिना अनुमति के होने वाली बैठकों, जुलूस को रोकने एवं दंगे, भीड़ अनियंत्रित होने की स्थिति में नियंत्रण के लिए बलवा ड्रिल एवं दंगा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया।
पुलिस लाइन में एसएसपी दिनेश कुमार के निर्देशन में बलवा ड्रिल एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया। यह अभ्यास दंगों, अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने, बिना अनुमति के सभा करने, जुलूस निकालने से रोकने के लिए दिया। अभ्यास के दौरान आंसू गैस, चिली बम, एंटीराइट उपकरणों का प्रयोग किया। लगभग 300 कर्मचारियों ने अभ्यास किया। अभ्यास ड्रिल में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत भटनागर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विद्यासागर मिश्र, पुलिस अधीक्षक (यातायात) अपर्णा गुप्ता के अलावा उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाने के प्रभारी तथा थाने एवं पुलिस लाइंस में नियुक्त कर्मचारी शामिल हुए।

पुलिस लाइन में दंगा बलवा नियंत्रण की रिहर्सल करते एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR