फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Executive committee meeting today, budget will be discussed

कार्यकारिणी समिति की बैठक आज, बजट पर होगी चर्चा

Wed, 03 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Executive committee meeting today, budget will be discussed
- नगर निगम ने 2021-22 के लिए करीब 285 करोड़ का बजट तैयार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक आज बृहस्पतिवार को शाम तीन बजे महापौर कार्यालय में होगी। बैठक में वर्ष 2021-22 के करीब 285 करोड़ रुपये के बजट पर चर्चा होगी। कार्यकारिणी समिति में पास होने के बाद बजट बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। मगर उससे पहले ही पार्षदों ने बजट पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है।

पार्षद मंसूर बदर ने आरोप लगाया है कि नगर निगम बजट काफी बड़ा बनाया हुआ है, मगर निगम की आय पर किसी का ध्यान नहीं है। उन्होंने महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के नाम लिखे ज्ञापन में कहा है कि बीते वर्ष 31 दिसंबर 2020 तक नगर निगम ने गृह कर के रूप में 12 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी की भी वसूली नहीं की। जलकर के दस करोड़ रुपये के सापेक्ष भी काफी कम टैक्स की वसूली की गई है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर पार्षदों को सूचनाएं नहीं देने का भी आरोप लगाया। उधर, महापौर संजीव वालिया का कहना है कि बजट तैयार कर लिया गया है, मगर अभी कार्यकारिणी समिति की बैठक में उस पर चर्चा होनी है। उसके बाद बोर्ड बैठक में सदन की अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed