फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Examinations will be held in colleges from August 29, center fixed

महाविद्यालयों में 29 अगस्त से होंगी परीक्षाएं, केंद्र निर्धारित

Mon, 22 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Examinations will be held in colleges from August 29, center fixed
महाविद्यालयों में 29 अगस्त से होंगी परीक्षाएं, केंद्र निर्धारित
विज्ञापन

सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की सत्र 2021-22 की दूसरे सेमेस्टर (जून 2022) संस्थागत स्नातक एवं परास्नातक तथा व्यावसायिक पाठ्यक्त्रस्मों की परीक्षाएं 29 अगस्त से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्त्रस्म के साथ ही केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। इसके साथ ही महाविद्यालय और परीक्षार्थी अंतिम तैयारी में जुट गए हैं।
सत्र 2021-22 की दूसरे सेमेस्टर की संस्थागत स्नातक एवं परास्नातक जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएजेएमसी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी गृहविज्ञान, बीवोक, बीलिब, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी एग्रीकल्चर, एमएससी गृह विज्ञान, एमएजेएमसी, एमएफए की परीक्षाएं 29 अगस्त से होंगी। इनके लिए विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति के अनुमोदन के बाद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिनकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन परीक्षाओं के लिए सहारनपुर जनपद में 29, मुजफ्फरनगर में 17 और शामली में आठ केंद्र बनाए गए हैं। उधर, व्यवसायिक पाठ्यक्त्रस्म जैसे बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी, बीकॉम, एलएलबी, बीपीईएस, एलएलबी, एलएलएम, एमएड, एमपीएड की भी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 अगस्त ही से शुरू हो रही हैं। इनके लिए भी केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। इन केंद्रों की सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। सहारनपुर जनपद में 14, मुजफ्फरनगर में पांच और शामली में तीन केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित परीक्षा केंद्रों को अपने स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने को कहा है। परीक्षा के लिए प्रत्येक कक्ष में वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, राउटर डिवाइस लगवाने के निर्देश विश्वविद्यालय ने दिए हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी से बचने के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

नोडल केंद्र बनाए गए
सहारनपुर। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत स्नातक और स्नातकोत्तर व्यवसायिक पाठ्यक्त्रस्मों की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 29 अगस्त से शुरू हो रहीं हैं। इनके लिए स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए विश्वविद्यालय ने नोडल केंद्र भी निर्धारित किए हैं। नोडल केंद्रों में गोचर महाविद्यालय सहारनपुर से सात, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर से छह, राजकीय महाविद्यालय देवबंद सहारनपुर से छह, सीसीआरडी कॉलेज मुजफ्फरनगर से छह, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर से छह और वीवी कॉलेज शामली से चार केंद्र जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अगस्त से शुरू हो रही परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से तैयारी पूर्ण कर ली गई है। महाविद्यालयों के स्तर से भी तैयारी की जा चुकी है। अंतिम तैयारी के लिए कहा गया है। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। साथ ही कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का भी पालन करना होगा।
कुलसचिव, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed