फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Examination of the educational qualification of the candidates started

शुरू हुई अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता की जांच

Tue, 23 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Examination of the educational qualification of the candidates started
सहारनपुर। जनपद के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 164 अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के लिए शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन कुल 135 अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान पर शुरू हुआ। इसमें अभ्यर्थियों की योग्यता की जांच की जा रही है। यानी शिक्षक बनने के लिए जो अर्हता चाहिए थी वह है या नहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि पहले दिन 135 अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ पहुंचे थे और सभी अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं। शेष 29 अभ्यर्थियों के मंगलवार को आने की संभावना है। सभी 164 अभ्यर्थियों की योग्यता की जांच होने के बाद संबंधित विद्यालयों के मैनेजर को पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को भी पत्र जाएंगे। विद्यालयों में ज्वाइन करने के बाद सभी के प्रमाणपत्रों की सत्यता की जांच संबंधित विश्वविद्यालयों और बोर्ड से कराई जाएगी। यह प्रक्रिया वर्षों से सभी विभागों में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed