फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Every person should plant a sapling and protect it

प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगा करे उसका संरक्षण

Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Every person should plant a sapling and protect it
मोहंड में पौधारोपण करते राज्य मंत्री जसवंत सैनी - फोटो : SAHARANPUR
प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगा करे उसका संरक्षण
विज्ञापन

सहारनपुर, बिहारीगढ़। प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के गेस्ट हाउस प्रांगण में पौधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी से एक पौधा लगा कर उसे तैयार कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि एक से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव को सफल बनाने के लिए वन विभाग का सहयोग करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। ताकि आने वाले समय में ऑक्सीजन की कमी से न जूझना पड़े। उन्होंने कहा कि वन मनुष्य के जीवन की अमूल्य धरोहर हैं जिसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। डीएफओ श्वेता सेन ने बताया कि इस वर्ष दस लाख से अधिक पौधरोपण करने का लक्ष्य है। इसके तहत अलग-अलग प्रजातियों व औषधीय पौधे लगाने के लिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगेंद्र सैनी के आवास पर राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रेंज अधिकारी एमके बलोदी, राहुल त्यागी, रकम सिंह, श्रवण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुलकीराज सैनी, राजकिशोर सैनी, देवेंद्र सैनी, यशपाल प्रजापति, अमीसिंह सोम, प्रधान सुधीर सैनी, रामेंद्र कांबोज, जिला पंचायत सदस्य दूबे सिंह कांबोज, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेश कांबोज, राजकुमार बतरा, अशोक सैनी, प्रधान चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed