फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Every day someone is firing in Kanshi Ram Colony, panic

कांशीराम कॉलोनी में रोज कर रहा कोई फायरिंग, दहशत

Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Every day someone is firing in Kanshi Ram Colony, panic
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में तीन दिन से कोई व्यक्ति फायरिंग कर रहा है, जिससे लोगों में दहशत फैली है। आधी रात के समय गोलियां चलाई जाती हैं, जिसकी वीडियो भी वायरल हो चुकी है। कोतवाली सदर बाजार से सिविल ड्रेस में वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल रविवार को कांशीराम कॉलोनी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें थ्री व्हीलर में बैठे हुए कुछ युवक फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे। कॉशीराम कॉलोनी निवासी सरोज, रमेश प्रेमपाल, सविता ने बताया कि शनिवार की रात को अचानक दो से तीन युवक कांशीराम कॉलोनी में आए और उन्होंने आते ही हवा में फायरिंग शुरू कर दी। जब कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो वह फरार हो गए। अब रविवार की रात भी एक अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की। क्षेत्रवासियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। सोमवार की रात डेढ़ बजे सफेद रंग की कार में आए युवकों ने कांशीराम कॉलोनी में जमकर फायरिंग की, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैैनात किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed