{"_id":"57f00fa14f1c1b9074576d7f","slug":"evening-classes-could-cause-the-scramble","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए मचेगी मारामारी, कई हजार छात्र कतार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए मचेगी मारामारी, कई हजार छात्र कतार में
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालयों में सांध्यकालीन कक्षाओं में दाखिले को लेकर भारी मारामारी मचेगी। सीमित सीटों पर दाखिला पाने के लिए कई हजार विद्यार्थी कतार में है।
जनपद में बारहवीं का बंपर परीक्षा परिणाम आने के बाद करीब 35 हजार विद्यार्थी दाखिले की कतार में थे। इनमें कुछ विद्यार्थियों ने दूसरे राज्यों में दाखिले ले लिया। वहीं कई विद्यार्थियों को जनपद के राजकीय और एडेड महाविद्यालयों में उच्च मेरिट के आधार पर दाखिला मिल गया। इसके बाद भी सीमित सीटों के चलते 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल सका। ऐसे विद्यार्थी लंबे समय से सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन की मांग कर रहे थे।
शासन ने हरी झंडी मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने भी इवनिंग क्लासेज चलाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति मानकों के आधार पर जनपद के तीन एडेड महाविद्यालयों को दी गई है। जिसमें जेवी जैन कॉलेज, महाराज सिंह कॉलेज और गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान शामिल है।
विज्ञापन
जेवी जैन कॉलेज की ओर से तो दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एमएस कॉलेज और गोचर कॉलेज की ओर से यह प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। इन तीनों कॉलेजों में दाखिले सीमित सीटों पर होने है। लेकिन दाखिले की कतार में कई हजार छात्र खड़े है। दाखिले को लेकर भारी मारामारी मचने की उम्मीद है। ऐसे में विद्यार्थियों की निगाहें दाखिले की पहली कटऑफ पर टिकी है।