फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Even after 24 hours, the youth who drowned in the Yamuna was not found

24 घंटे बाद भी यमुना में बहे युवका का पता नहीं चला

Tue, 03 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours, the youth who drowned in the Yamuna was not found
अरविन्द का फाईल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। यमुना नदी के तेज बहाव में बह गए युवक का 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। यमुना नदी के किनारे बसे गांव टोडरपुर भूखड़ी निवासी अरविंद (21) पुत्र सुभाष रविवार की सांय करीब सात बजे नदी के किनारे अपने साथियों के साथ नहाने गया था। अचानक पैर के नीचे से पत्थर नदी में सरक गया, जिस कारण अरविंद यमुना नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक के नदी में बहने की सूचना पर ग्रामीणों तथा चिलकाना पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि अंधेरा होने के कारण रविवार की देर रात खोजबीन का कार्य रोकना पड़ा। सोमवार सुबह पीएसी तथा पुलिस के आठ गोताखोरों के अलावा कुछ अन्य गोताखोरों ने अरविंद की खोज का अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने युवक की गांव टोडरपुर से शाहजहांपुर पुल तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। नायब तहसीलदार सदर अनिल कुमार ने नदी किनारे पहुंचकर खोज अभियान की जानकारी ली तथा राजस्व विभाग की टीम के साथ घटना स्थल पर डेरा डाले हैं। नदी के किनारे के गांवों में भी निगरानी रखी जा रही है। लापता अरविंद प्रतियोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। अरविंद के यमुना में बह जाने से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

युवक अरविंद की तलाश के लिए गाजियाबाद में 8वीं बटालियन एनडीआरएफ को पत्र मेल कर टीम को बुलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उम्मीद है कि टीम मंगलवार सुबह तक आ सकती है। राजस्व विभाग की टीम गांव में मौजूद है। - अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सदर

गांव टोडरपुर में नदी में बह गए युवक की तलाश करती पीएसी, पुलिस की टीम।

गांव टोडरपुर में नदी में बह गए युवक की तलाश करती पीएसी, पुलिस की टीम।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed