फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ETP will be installed to clean the polluted water coming out of the cowshed

Saharanpur News: गोशाला से निकलने वाले दूषित पानी को साफ करने के लिए लगेगा ईटीपी

Tue, 10 Jun 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
ETP will be installed to clean the polluted water coming out of the cowshed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। गोशाला से निकलने वाले दूषित पानी को साफ करने के लिए नगर निगम ईटीपी (अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र) लगाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिस पर बोर्ड की मुहर लगना बाकी है।
नवादा रोड पर नगर निगम द्वारा संचालित मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला प्रदेश की चुनिंदा गोशालाओं में से एक है। यहां 500 से अधिक गोवंश की पोषण होता है। गोवंश के पोषण पर होने वाले खर्च की भरपाई के लिए नगर निगम गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के प्रयोग कर रहा है। गोशाला में 25 तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इनमें गोनाइन (फिनाइल), जैविक खाद, गो काष्ठ, दीये, संभ्रानी कप, धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन स्टिक, तोरणद्वार, राखी, नेम प्लेट, तिरंगा चेस्ट बैज, गणेश और लक्ष्मी सहित अनेक देवी देवताओं की मूर्तियां, गोमय प्राकृतिक पेंट, गुलाल आदि शामिल हैं। यह सामान देश के कई राज्यों में ऑनलाइन खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

अब नगर निगम की गोशाला में एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। वैसे तो ज्यादातर गोमूत्र उत्पाद तैयार करने में इस्तेमाल हो जाता है, लेकिन गायों को नहलाने और पानी से गोशाला की धुलाई के बाद जो दूषित पानी निकलता है। नगर निगम उसको साफ कर पुन: इस्तेमाल में लाने लायक बनाएगा। इसके लिए जलकल अनुभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें गोशाला के पास ईटीपी लगाने की योजना है। ईटीपी के जरिए दूषित पानी को साफ कर पुन: इस्तेमाल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed