फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entrepreneurs put forth their problems, ADM gave instructions to resolve them

Saharanpur News: उद्यमियों ने रखीं समस्याएं, एडीएम ने दिए दूर करने के निर्देश

Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs put forth their problems, ADM gave instructions to resolve them
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला उद्योग बंधु की बैठक एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उद्यमियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखते हुए निस्तारण कराने की मांग की। एडीएम- प्रशासन ने उद्यमियों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अर्चना द्विवेदी ने निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। चेतावनी दी कि जनता रोड की औद्योगिक इकाइयों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए यदि एक माह में कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो प्रकरण मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में रखा जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी में बने तालाब पर सुंदरीकरण के लिए यूपीसीडा को निर्देशित किया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवोजोन एनर्जीज एंड फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बायोगैस संयंत्र के निरंतर संचालन के लिए 400 केवीए की निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है । सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगबंधुओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें। बैठक में एसपी सिटी व्योम बिंदल, डीसी डीआईसी वीके कौशल, लघु उद्योग भारती से अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed