फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ensure Congress fails to open its account in 2027; send SP back to Saifai: Keshav Prasad Maurya

2027 में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने देना, सपा को भेजना है सैफई : केशव प्रसाद मौर्य

Wed, 15 Apr 2026 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ensure Congress fails to open its account in 2027; send SP back to Saifai: Keshav Prasad Maurya
सहारनपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस का खाता नहीं खुलने देना है और समाजवादी पार्टी को सैफई भेजना है। दोनों दल फिर से सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं, जिसे साकार नहीं होने देना है।
विज्ञापन

गणेशपुर में आयोजित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौर्य ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देवभूमि से दिल्ली तक बनने वाले इस एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश में है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती का दिन ऐतिहासिक है और उनके संविधान की बदौलत ही देश में लोकतंत्र मजबूत है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों ने बाबा साहब का सम्मान नहीं किया, लेकिन अब फिर सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवालिया अंदाज में कहा कि चाहे दोनों दल गठबंधन करें या नहीं, 2027 के चुनाव में उन्हें आईना दिखाना है। उन्होंने कहा कि जनता ने कमल का बटन दबाकर विकास की राह चुनी, जिससे एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट संभव हुए और महिलाओं का सशक्तिकरण भी बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी संदेश पर रहा जोर
करीब 6 मिनट 14 सेकेंड के संबोधन में मौर्य ने कई बार कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की और बाबा साहब अमर रहें के नारों के साथ भाषण समाप्त किया। उनके पूरे संबोधन में आगामी चुनाव को लेकर स्पष्ट राजनीतिक रणनीति और विपक्ष पर तीखे हमले देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed