फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Engine failure of Nangaldam MEMU Express, departed after one and half hour

Saharanpur News: नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस का इंजन फेल, डेढ़ घंटे के बाद की गई रवाना

Wed, 03 May 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 03 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Engine failure of Nangaldam MEMU Express, departed after one and half hour
सहारनपुर। ऊना हिमाचल जा रही नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस का पिलखनी रेलवे स्टेशन के पास अचानक इंजन फेल हो गया। यात्री ट्रेन से उतरकर पैदल ही चल पड़े। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह छह बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई। ट्रेन पिलखनी रेलवे स्टेशन पर छह बजकर 58 मिनट पर पहुंची। पिलखनी से चलकर ट्रेन थोड़ी दूर ही पहुंची ही थी, तभी इंजन फेल हो गया। चालक ने कुछ देर ठीक करने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आधा घंटे तक यात्री इंतजार करते रहे। इसके बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर पैदल चले गए। पिलखनी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी थी, तभी उसका इंजन ट्रेन में जोड़ा गया। इसमें करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। दूसरा इंजन लगने के बाद ही नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस सुबह करीब आठ बजकर 30 मिनट पर रवाना किया गया। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी ने बताया कि नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था। कोई अन्य ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

--तीन ट्रेनें रही रद्द, पांच ट्रेनें तय समय से लेट पहुंची
ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हुआ है। मंगलवार को भी ट्रेनें निरस्त और अपने निर्धारित समय से सहारनपुर में पहुंची। चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस और दिल्ली-सहारनपुर स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि हावड़ा से अमृतसर जाने वाली मेल एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, वाराणसी-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस छह घंटे, अमृतसर-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस ढाई घंटे और लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed