फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachment removed from Janata Road, fine charged

जनता रोड से अतिक्रमण हटाया, जुर्माना वसूला

Tue, 25 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Janata Road, fine charged
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा सोमवार को जनता रोड माहीपुरा नाले से अतिक्रमण हटवाया गया। कई लोगों से जुर्माना वसूला गया। उधर, खलासी लाइन में चेतावनी के बाद लोगों ने खुद ही सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त किया। सोमवार को सफाई के साथ अनेक क्षेत्रों में नालों की सफाई का कार्य भी कराया गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में निगम का अतिक्रमण दस्ता जनता रोड माहीपुरा चौक पहुंचा। नाले की सफाई में बाधा बन रहा अतिक्रमण हटवाते हुए तीन दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। उधर रामपुरी कॉलोनी खलासी लाइन में एक सप्ताह पहले नगर निगम की टीम ने क्षेत्रवासियों को चेतावनी दी थी कि वे अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। सोमवार को जब निगम की टीम वहां पहुंची तो लोग स्वयं अतिक्रमण हटाते हुए नजर आए। वहां जेसीबी की जरूरत ही नहीं पड़ी। इस सहयोग के लिए कर्नल नेगी ने क्षेत्रवासियों व क्षेत्रीय पार्षद यशपाल पुंडीर का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed