फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Employment opportunities for youth in Chief Minister's Fellowship Program

मुख्यमंत्री फैलोशिप कार्यक्रम में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

Thu, 04 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Employment opportunities for youth in Chief Minister's Fellowship Program
सहारनपुर। मुख्यमंत्री फैलोशिप कार्यक्रम नव युवकों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर लेकर आ रहा है। ऐसे युवाओं को सरकार के साथ नीति, प्रबंधन, क्रियान्वयन, अनुभवन के कार्यों में सहभागिता का विशिष्ट अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि कार्यक्रम पूर्णकालिक होगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को सरकार 30 हजार वेतन और दस हजार रुपये अन्य रूप में देगी। इच्छुक अभ्यर्थी 222.श्चद्यड्डठ्ठठ्ठद्बठ्ठद्द.ह्वश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने पात्र युवाओं को उक्त कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित शोधार्थियों की ऊर्जा, प्रौद्योगिकी के प्रति उनके जुनून तथा नए दृष्टिकोण का इस्तेमाल विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए करना चाहती है। कार्यक्रम पूर्णकालिक होगा तथा चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा होगी कि फैलोशिप अवधि के दौरान शोधार्थी द्वारा किसी प्रकार का अन्य रोजगार/ सेवा अथवा पूर्णकालिक अध्ययन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों के लिए किया जाएगा चयन
मुख्यमंत्री फैलोशिप कार्यक्रम के तहत कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं संबद्ध क्षेत्र पर्यावरण और जलवायु, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं कौशल विकास, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति, डेटासाइंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जैव प्रौद्योगिकी, मशीन लर्निंग डेटा गवर्नेस, बैंकिंग वित्त एवं कर राजस्व, लोक नीति एवं गवर्नेंस आदि क्षेत्रों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की पात्रता एवं शर्तें
--प्रमुख संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से प्रथम श्रेणी या न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक हो अथवा उच्च शैक्षिक योग्यता रहता हो। हिन्दी (देवनागरी लिपि) भाषा बोलने एवं लिखने में कुशल होना चाहिए। आवेदन पत्र से सूचीबद्ध किसी भी क्षेत्र में प्रासंगिक कार्य अनुभव (फेलोशिप से संबंधित विषयगत क्षेत्र विषयक लेख प्रकाशन नीति पत्रों/शोध पत्रों/मूल्यांकन/परियोजनाओं और योजनाओं के अनुश्रवण आदि से संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो। इसके लिए कार्य करने का साक्ष्य उपलब्ध कराया जाना होगा।) आवेदकों के पास उत्कृष्ट कंप्यूटर कौशल तथा सूचना एवं जन संचार पर काम करने की क्षमता हो। डेटा एनालिसिस में अनुभवी अभ्यर्थी को वरीयता दी जा सकती है। अभ्यर्थियों को फील्ड वर्क में कार्य करने का इच्छुक होना अनिवार्य है।

यह रहेगा पारिश्रमिक
फैलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित शोधार्थी को पारिश्रमिक के रूप में 30,000 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा। शोधार्थी को पारिश्रमिक के अतिरिक्त क्षेत्र भ्रमण के लिए 10,000 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। साथ ही विभागीय योजनाओं/ कार्यों का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन करने के लिए टैबलेट खरीदने को 15,000 रुपये एकमुश्त उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed