फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Employees who are continuously absent in training

प्रशिक्षण में लगातार अनुपस्थित चल रहे कर्मचारी

Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Employees who are continuously absent in training
-- सीडीओ ने दी चेतावनी, होगी एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे प्रशिक्षण में मतदान कर्मचारी लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। मंगलवार को भी 41 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने इन कर्मचारियों को चेतावनी दी है। अगर यह आगामी दिवस में उपस्थित न हुए तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण कार्य का मंगलवार को भी मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान को लेकर कर्मचारियों को ड्यूटी करते समय बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। सीडीओ ने कहा कि चुनाव की ड्यूटी में किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को 41 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने कहा कि अगर यह कर्मचारी आगामी दिवस में उपस्थित न हुए तो निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मंगलवार को शोभा देवी, रेनू ग्रोवर, नितेश कुमार, विश्वास कुमार, रीना रानी, रेेेखा सिंह, अंकिता सैनी, रीता देवी, नीतू सैनी, पूनम चौहान, रमा कपिल, स्वाति, विजेंद्र कुमार, रिता देवी, सुमिता, मोनिका, शालिनी सेतिया, सीमा, गुलशन, साक्षी सेठ, सुनील कुमार, जसवीर सिंह, बबीता शर्मा, अंजली राठौर, सीमा रानी, अजरा, सुल्तान, मन्नू मलिक, श्रीकांत, अमित सेठी, स्वाति, भावना, रूचि चौधरी आदि कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed