{"_id":"647608fbdec91d1c94051375","slug":"employees-thrashed-during-electricity-checking-in-saharanpur-and-lineman-rashid-injured-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बिजली चेकिंग करना पड़ा भारी, कर्मचारियों के साथ मारपीट, लाइनमैन की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बिजली चेकिंग करना पड़ा भारी, कर्मचारियों के साथ मारपीट, लाइनमैन की हालत बिगड़ी
Tue, 30 May 2023 08:03 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 May 2023 08:03 PM IST
सार
Saharanpur News : बिजली चेकिंग करने गई टीम के साथ गाली-गलौज कर दी गई। इस दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, जिससे लाइनमैन की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
थाने पहुंचे बिजली कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में नानौता क्षेत्र के गांव काशीपुर में बिजली चेकिंग करने गए निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। इसमें एक लाइन मैन घायल हो गया। निगम कर्मचारियों ने तीन लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मंगलवार को ग्राम कुंआखेड़ा स्थित उपकेंद्र के अवर अभियंता मुकुल कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे विद्युत उपकेंद्र के गांव काशीपुर में जेई मुकुल कुमार, जेई अर्जुन सिंह व लाइनमैन राशिद के साथ बिजली की चेकिंग की जा रही थी। आरोप है कि बिजली चेकिंग के दौरान गांव के तीन ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और टीम के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान मारपीट में लाइनमैन राशिद की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोहब्बत से चोरी तक: यूक्रेन की एलिना का ये कैसा सच, हर कोई हैरान, हरिद्वार में हुआ था देसी छोरे से प्यार
विज्ञापन
पीड़ित अवर अभियंता मुकुल कुमार ने अवर अभियंता अर्जुन सिंह, अवर अभियंता राकेश सिंह, अवर अभियंता बृजगोपाल, अवर अभियंता संजय कुमार, टीजी टू अमित कुमार, कुशलपाल, लाइनमैन राशिद, सुनील, अनुज आदि के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: बुझे घरों के तीन चिराग: न किशोर बचा न बचाने वाले दोस्त, एक झटके में 3 जिंदगियां खत्म, पूरे गांव में पसरा मातम
थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।