{"_id":"638ce27632514963450f48f6","slug":"employees-returned-to-work-after-ending-work-boycott-saharanpur-news-mrt61635115","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कार्य बहिष्कार खत्म कर काम पर लौटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कार्य बहिष्कार खत्म कर काम पर लौटे कर्मचारी
विज्ञापन
सहारनपुर। पांच दिन कार्य बहिष्कार के बाद विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। जनपद में जहां-जहां बिजली फाल्ट हुए थे, उनको ठीक कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया। अब सोमवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति पदाधिकारी दो अवर अभियंताओं के निलंबन की वापसी को लेकर मुख्य अभियंता से मिलेंगे।
ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक रवैये और समस्याओं के समाधान को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधिकारी और कर्मचारी पांच दिन से कार्य बहिष्कार पर रहे। हर दिन घंटाघर बिजली कार्यालय पर समिति के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जनपद में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। साथ ही कैश काउंटर बंद रहने से विद्युत निगम को राजस्व का काफी नुकसान हुआ। इतना ही नहीं अधिक समय तक ब्रेकडाउन रखने पर दो अवर अभियंताओं को निलंबित भी किया गया था। शनिवार रात लखनऊ में ऊर्जा मंत्री के साथ मांगों पर लिखित समझौता हुआ। इसके बाद से जनपद में समिति के पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार खत्म करने का निर्णय लिया। अब जनपद में बिजली व्यवस्था पहले की तरह सुचारु हो गई है। जहां पर फाल्ट थे, उन्हें ठीक कर लिया गया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक रोबिन शर्मा ने बताया कि जिन दो अवर अभियंताओं को निलंबित किया गया है, उनका निलंबन वापसी को लेकर समिति के सभी पदाधिकारी मुख्य अभियंता से मिलेंगे। कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया है।
कैश काउंटर खुलने से मिलेगी राहत
कार्य बहिष्कार से जहां विद्युत निगम को राजस्व नहीं आ रहा था, वहीं बिजली उपभोक्ता भी बिल जमा करने को लेकर खासे परेशान थे। यहीं नहीं बिल जमा न होने की वजह से कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन तक कट गए थे। सोमवार से सभी कैश काउंटर खुलेंगे। ऐसे में काउंटरों पर उपभोक्ताओं की भीड़ रहने की संभावना है।