फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Employee found dead under suspicious circumstances at a dhaba

Saharanpur News: ढाबे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़ा मिला कर्मचारी

Wed, 06 Dec 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Employee found dead under suspicious circumstances at a dhaba
सरसावा। थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित ढाबे पर काम करने वाला कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में चारपाई पर मृत पड़ा मिला। उसके मुंह और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे होशियार सिंह का ढाबा है। यहां पर पिछले पांच छह साल से जगसेन सिंह (60) काम करता था। रात अपनी डयूटी खत्म करने के बाद किसी समय वह कमरे में जाकर सो गया। सुबह वह अपनी चारपाई पर मृत हालत में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस और फाेरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कि सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। उन्होंने बताया कि ढाबा मालिक और वहां काम करने वाले अन्य लोगों ने बताया है कि जगसेन सिंह शराब पीता था। हो सकता है कि गिरने आदि से उसे चोट लगी हो। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed