फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Embrace the ideals of Guru Ravidas

गुरु रविदास के आदर्शों को करें आत्मसात

Wed, 16 Feb 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Embrace the ideals of Guru Ravidas
दिल्ली रोड़ स्थित मवीकला में निकली गुरू रविदास जी के जयंती पर निकली शोभा यात्रा में शमिल श्रद्घा? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर एवं जिले भर में गुरु रविदास जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। महानगर में बैंडबाजों संग शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जिले भर में शोभयात्रा के दौरान पुलिस सतर्क रही। महानगर में एसपी सिटी राजेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

संत गुरु रविदास समाज प्रगति संस्थान द्वारा दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। जाटवनगर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा घंटाघर से गढ़ीमलूक पर संपन्न हुईं। शोभायात्रा में गुरु रविदास और उनसे संबंधित झांकियां आकर्षण केंद्र रहीं। इस दौरान अध्यक्ष प्रेमपाल जाटव, महामंत्री बबलू कुमार, कोषाध्यक्ष लक्की जाटव, उपाध्यक्ष पदम कुमार, उपमंत्री रोहित कुमार, संजय जाटव, योगेश कुमार, मोहनलाल, कुलदीप शिवा, विजेंद्र पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, नाजिरपुरा में रविदास जयंती पर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। यात्रा नाजिरपुरा से पेपर मिल रोड, विनय विहार, नवल चौक होते हुए नाजिरपुरा पहुंची। इस दौरान पार्षद प्रदीप उपाध्याय, आनंद, हंसराज, सतपुरिया, अनूप, नरेश बाबरा, नरेंद्र, जोनी, अंकित, अक्षय, उमेश, सतीश बाबरा, ऋषिपाल, शीशपाल, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संत शिरोमणी गुरु रविदास मंदिर समिति द्वारा मवीकलां स्थित मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गुरु रविदास व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर समेत अन्य झांकियां रहीं। यहां हितेश कुमार, सुधीर कटारिया, सुशील, विनोद राय सिंह, सुुुशील, कुलदीप सिंह, आजाद सिंह रहे। इसके अतिरिक्त ज्ञानागढ़, बिशनपुरा, ओजपुरा, रामनगर पठानपुरा, शारदानगर सहित अनेक स्थानों पर गुरु रविदास के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
सरस्वती विहार में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गौतम द्वारा कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मदन भारती, नन्हेलाल वर्मा, अशोक सहगल, सिंधुराज, मंजुल लांबा, डॉ. अमरदीप, संजय गुप्ता, सचिन पाल मौजूद रहे। वहीं, गढ़ीमलूक श्री गुरु रविदासिया धर्म प्रचार सेवा समिति के कार्यक्रम में गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया। यहां उमा बर्मन, सविता, नेहा बर्मन, रानी, अंजू मौजूद रहे। इसी तरह आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जयंती मनाई गई। यहां जिलाध्यक्ष साधुराम, रवींद्र गौतम, सुमेर चंद, सुलेख चंद, राजपाल, सुभाष, रोहित, राहुल, अमित, सोम सिंह मौजूद रहे।
हिंदू जागरण मंच द्वारा रविदास जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि व प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि वह दिव्य अलौकिक आत्मा थे। महंत मदनदास ने संतवाणी सुनाकर गुरु रविदास का संदेश सुनाया। यहां अश्वनी शर्मा, कुलदीप राणा, प्रदीप ठाकुर, धर्मपाल, कश्यप वीर, राधेश्याम, दीपक कश्यप, रजत गोयल, करण सिंह मौजूद रहे।
आकर्षण का केंद्र रहीं शोभायात्राएं
फोटो- 6
गंगोह/रामपुर/मनिहारान/तीतरो/नकुड़/चिलकाना। रविदास जयंती पर गंगोह, रामपुर मनिहारान और तीतरो क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गंगोह में रविदास मंदिर कमेटी द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी संत रविदास मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर पर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में रवि डाबरे, धीरज डाबरे, विक्की, अनिल, लोकेश, वीरेंद्र, बिजेंद्र, मनोज त्यागी, प्रदीप, बृजपाल रहे। क्षेत्र के ग्राम सनौली, कल्लरहेड़ी व फतेहपुर ढोल्ला, कुतुबखेड़ी में कार्यक्रम आयोजित किए।
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम स्थित संत रविदास मंदिर में विचार गोष्ठी हुई। शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व विधायक रवींद्र मोल्हू ने किया। शोभायात्रा मुख्य बाजार, मोहल्ला इकराम, कायस्थान, दिल्ली रोड से मोहल्ला ग्राम स्थित रविदास मंदिर पर संपन्न हुई। यहां अध्यक्ष मोहन सिंह, डॉ. बृजपाल सिंह, तेजपाल सिंह, अनुज कुमार, रमेश चंद, अरविंद मेनवाल, मनोज कुमार, कर्म सिंह, सतीश कुमार, चोहल सिंह आदि शामिल रहे।
तीतरो में श्री रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा होली चौक, पुराना बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सोसायटी मार्ग, छितरगढ़, कर्णताल होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा संयोजक मुनिराज, सभासद इसम सिंह, धर्म सिंह, दीपक, बसपा नेता महेंद्र, ऋषिपाल, अंकित, अमित, चरण सिंह, अरुण रहे। गांव खड़लाना, धानवा, हैदरपुर, माधोपुर और बरसी में भी शोभायात्राएं संपन्न हुईं।
नकुड़ में शोभायात्रा का शुभारंभ पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान व सपा नेता हाजी याकूब कुरैशी ने किया। वहीं, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा चेयरमैन शाहनवाज खान व हाजी याकूब कुरैशी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। यहां सभासद महेश कुमार, त्रिलोक चंद, मुनेश कुमार, सलेख चंद बर्मन, रोकी प्रधान, प्रवीण, वेदपाल, गोतम, हरिकृष्ण, अशोक कुमार, प्रदीप रहे।

चिलकाना क्षेत्र के गांव रावणपुर खुर्द, बरथा कायस्थ पठेड़, चलाकपुर, सुचेलादेवा, तेलीपुरा, कातला कला, मंडौरा में सुंदर झांकियों के साथ संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई। पठेड़ में जयंती का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान सो सिंह तथा ग्राम प्रधान ईसम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सीओ सदर अजेंद्र कुमार संबंधित गांवों में भ्रमण करते रहे। यहां राम सिंह, दलेल सिंह, परविंदर सिंह, सुरेश कुमार, नरेश पाल, दीपचंद, प्रीतम सिंह आदि रहे।

दिल्ली रोड़ स्थित मवीकला में निकली गुरू रविदास जी के जयंती पर निकली शोभा यात्रा में सजी झांकी

दिल्ली रोड़ स्थित मवीकला में निकली गुरू रविदास जी के जयंती पर निकली शोभा यात्रा में सजी झांकी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed