{"_id":"656b7e9780a37c2d08057b24","slug":"electricity-will-be-disrupted-in-many-areas-of-the-metropolis-tomorrow-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-13999-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महानगर के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महानगर के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली
Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ट्रांसपोर्ट नगर में रखे पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 10 एमवीए की जाएगी। इस काम को करने के लिए चार दिसंबर को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर बिजली उपकेंद्र से जुड़े चकहरेटी, माहीपुरा, जेल चुंगी, शांति नगर, अर्पित विहार, आकाश पुरम, जनता रोड, प्रीत विहार, वीनू विहार, भारत वाटिका, लक्ष्मण पुरम, कैनाल कालोनी, पुष्पांजलि विहार और राधा स्वामी कालोनी आदि में बिजली सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक नहीं आएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।