फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity theft caught in Rampur Maniharan and Badgaon

115 बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई, 60 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

Thu, 19 May 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in Rampur Maniharan and Badgaon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान/बड़गांव। बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कारपोरेशन की टीमों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पीएसी के साथ छापा मारा। रामपुर मनिहारान में 75 और बड़गांव में 40 बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, बड़गांव में एक लाख रुपये से ऊपर के साठ बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
पावर कारपोरेशन के अधिकारियों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत रामपुर मनिहारान में अधीक्षण अभियंता असलम हुसैन, अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार, एसडीओ संजय सिंह के नेतृत्व में पीएसी बल के साथ टीम ने नगर के मोहल्ला पीपलतला, इकराम समेत ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान 75 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सभी बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इस दौरान जेई धर्मेंद्र, सलिल कुमार, विष्णु, अमित, रजनीश, अजय, संजय जोशी, कपिल कुमार, सब्बू, राजा, तौफीक, राजू, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़गांव में टीम ने शिमलाना, जड़ौदा पांड़ा, अंबेहटा मोहन आदि गांवों में अधीक्षण अभियंता असलम हुसैन के नेतृत्व में एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटे। वहीं, बिजली चोरी की भी सघनता के साथ चेकिंग की गई। गांव में बिजली चेकिंग के लिए टीम आने की सूचना से बकायेदारों व बिजली चोरी करने वालों में खलबली है। अधीक्षण अभियंता असलम हुसैन ने बताया कि गांव में एक लाख़ से ऊपर के 60 घरेलू व नलकूप के बकायेदारों के कनेक्शन काटकर शीघ्र बिल जमा कराने की चेतावनी दी गई है। बड़गांव और शिमलाना के 40 घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed