फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity system will improve in the district with 20 crores

Saharanpur News: जिले में 20 करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था

Wed, 26 Jul 2023 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity system will improve in the district with 20 crores
- 217 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, बदले जाएंगे जर्जर तार
विज्ञापन

- 47 नए ट्रांसफार्मर लगेंगेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे, उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 20 करोड़ रुपये से विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा। इसका फायदा छह लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस राशि से उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगेंगे। जर्जर हो चुके बिजली के तार भी बदले जाएंगे। नई तार लगने से बिजली सप्लाई में सुधार होगा।
जिले में लोड अधिक और क्षमता कम होने के कारण लाइनों में फाल्ट होता रहता है। इससे जिलेवासियों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है। उपकेंद्रों की क्षमता कम होने के कारण भी गर्मी के दिनों में लोड अधिक होने पर लाइन ट्रिप कर जाती है, लेकिन अब जिले के लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने वाली है।
विज्ञापन

20 करोड़ रुपये से जिले में विभिन्न काम होने हैं। इनमें 8.87 करोड़ से 217 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, 25 लाख रुपये से जर्जर तार बदले जाएंगे। इनके साथ ही 3.59 करोड़ से 47 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 1.10 करोड़ से 10 नई ट्रांसफार्मर ट्रॉली आएगी। 22 लाख रुपये में 33 केवी लाइन निर्माण और 2.07 करोड़ से क्षतिग्रस्त वीसीबी बदली जाएगी। 60.62 लाख रुपये से नकुड़ में उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि होगी। इसके अलावा अन्य धनराशि से भी और काम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
--वर्जन
जिले में बिजली सुधार के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे जर्जर तार बदलने से लेकर उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि होगी। आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था में खासा सुधार देखने को मिलेगा।
-अमित कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed